प्रगतिशील लेखक संघ छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन कांकेर (बस्तर) में सम्पन्न हुआ, नई कार्यकारिणी भी हुई घोषित

Must Read

by अशोक शिरोडे, संवाददाता, कांकेर  

4 एवं 5 फरवरी को आहूत इस प्रतिष्ठित आयोजन में राष्ट्रीय प्रलेसं कार्यकारिणी के सदस्य व देश के सुप्रसिद्ध लेखक सम्मिलित हुए। साथ ही प्रलेसं छत्तीसगढ़ की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भारी तादात में एकजुट होकर अपनी रचनात्मक भागीदारी निभाई। अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन से आयोजन की गरिमा बढ़ी। उद्घाटन, प्रभावी नाट्य प्रस्तुति, आदिवासी लोक नृत्य, लयबद्ध वादन से झंकृत मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति, प्रताप ठाकुर स्मृति कविता पोस्टर प्रदर्शनी का लोकार्पण, विद्यालयीन युवा छात्र-छात्राओं के साथ प्रगतिशील लेखकों की विशाल जन रैली से आदिवासी अंचल में क्रांतिकारी वैचारिक आंदोलन के स्वर मुखर हुए। वैचारिक सत्रों में समकालीन ज्वलंत विषयों पर गहरे विमर्श किये गए। कार्यक्रम स्थल पर अजय आठले मंच के अलावा ललित सुरजन, तेजिंदर, गोरेलाल चंदेल, बंशीलाल शर्मा, तिलक पटेल द्वार बनाए गए जहां समस्त कार्यक्रम संपन्न हुए।
सांगठनिक बैठक में गम्भीर विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए।
‘कांकेर प्रस्ताव’ विस्तृत रूप में पृथक रूप से नीचे प्रस्तुत है। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। प्नलेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लोकबाबू ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की। सर्वसम्मति से लिये गए निर्णयानुसार “प्रगतिशील लेखक संघ छत्तीसगढ़” की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

संरक्षकडॉ. राजेश्वर सक्सेना, मुमताज भारती, डॉ. आशा शर्मा, मदन आचार्य
अध्यक्षनथमल शर्मा
महासचिव-परमेश्वर वैष्णव
संगठन सचिव- संजय शाम, पथिक तारक, आशीष शर्मा
कोषाध्यक्ष- डॉ. सत्यभामा अवस्थी
सचिव मंडल- रफीक खान, डॉ. विश्वासी एक्का, जगदीश चन्द्र दास, कुसुम माधुरी टोप्पो, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव
कार्यकारिणी सदस्य- शीतेंद्र नाथ चौधुरी, डॉ.आलोक वर्मा, विजय गुप्त, शोभित वाजपेयी, डॉ. जय प्रकाश, थानसिंह वर्मा, नन्द कुमार कंसारी, डॉ. कोमल सिंह शारवा, राजेश श्रीवास्तव, नरेश अग्रवाल, डॉ. मृदुला सिंह, हर्ष सिंह, मुस्ताक मकवाना, डॉ. राकेश तिवारी, राजेश शर्मा, गुलवीर सिंह भाटिया, राजेश शर्मा, अशोक शिरोडे।

सभी जिला इकाई के अध्यक्ष / सचिव कार्यकारिणी के अलावा इप्टा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष/ सचिव कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे।


Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This