चार हाथ और चार पैर के साथ बच्चे का जन्म, लोगों ने कहा- भगवान का अवतार

Must Read

उन्नाव, (सार्थक दुनिया) | उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक बच्चे ने विभिन्न आकार से जन्म लिया है। बच्चे की आकृति में दो हाथ दो पैर पेट के हिस्से से अलग से जुड़े हुए थे। अद्भुत बच्चे के जन्म लेते ही इसकी जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बच्चे को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। बच्चे के जन्म को लेकर तरह-तरह की बातें चर्चाओं में है। फिलहाल डॉक्टर का कहना है कि बच्चा स्वस्थ्य है और बच्चे को किसी प्रकार से कोई भी दिक्कत नहीं है।
यह हैरतअंगेज मामला जिले के मियागंज ब्लाक के गांव कल्ली अड़ार के रहने वाले दंपत्ति का है। जहां एक महिला ने चार हाथ पैर वाले अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। गांव कल्ली अड़ार के रहने वाले प्रदीप की पत्नी सुषमा प्रेग्नेंट थी इस बीच वक्त के साथ-साथ अपना उपचार भी कराया था।
सुषमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई तो प्रदीप अपनी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज ले आए। जहां देर रात 2:00 बजे उसने एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे के चार हाथ और चार पैर हैं। दो पैर और दो हाथ पेट के हिस्से से जुड़े हुए हैं। इस तरह की आकृति वाले लोगों को आधार माना जाता है। कई प्रदेशों में भी इस तरह के बच्चे देखे गए हैं। इनकी प्रतिभाएं अलग होती है।

पिता बोले- सब ईश्वर की देन
चार हाथ और चार पैर वाला बच्चा होने की सूचना पर लोग आश्चर्यचकित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने प्रसव के बाद अलग आकृति वाले बच्चे को देखा तो प्राथमिक उपचार के साथ लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पर जच्चा और बच्चा का उपचार किया गया। इस संबंध में डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं।
चिकित्सालय से घर पहुंचने के बाद जच्चा बच्चा को देखने के लिए हुजूम लग गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। कोई इसे ग्रहण का दोष बता रहा है तो कोई इसे अन्य घटनाओं से जोड़ रहा है।

नवजात के पिता प्रदीप का कहना है कि जैसा भी बच्चा हुआ है, सब ईश्वर की देन है। डॉक्टरों ने भी कह दिया है कि बच्चा स्वस्थ है। अब हम इसका ऐसे ही पालन-पोषण करेंगे। हमारे अंदर किसी प्रकार का कोई ग़लत भावना भी नहीं है। इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश बाबू ने कहा कि यह कोई चमत्कार का मामला नहीं है, बल्कि यह जुड़वा बच्चे का केस है। दूसरे बच्चे का शरीर ठीक ढंग से विकसित नहीं होने के कारण सब कुछ एक ही बच्चे के तब्दीली के रूप में सामने आ गया है।
 

Latest News

दिल्ली के सीएम हाउस में गर्मी: आप सांसद मालीवाल ने सीएम के पीए पर लगाया आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम हाउस में बड़ा तूफान आया है। आम आदमी पार्टी की नेता स्वाति मालीवाल ने...

More Articles Like This