कांग्रेस अध्‍यक्ष बनते ही मल्‍ल‍िकार्जुन खड़गे ने मांगा सोन‍िया गांधी से म‍िलने का समय, 10, जनपथ से ठुकरा दी गई अर्जी, जान‍िए वजह

Must Read

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी। ( फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

सार्थक दुनिया, नई दिल्ली | अक्टूबर 19, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी से मिलने के समय मांगा था। वो 10 जनपथ जाकर उनका शुक्रिया अदा करना चाहते थे। लेकिन उनको समय नहीं मिला। हालांकि सोनिया गांधी के दिमाग में कुछ और प्लान था। वो चाहती थीं कि खुद खड़गे के घर जाकर माहौल को दूसरी शक्ल दें। खड़गे की जीत के बाद सोनियां गांधी और प्रियंका वाड्रा उनके घर पहुंचीं। दोनों ने गर्मजोशी के साथ खड़गे दंपति से मुलाकात की।
दरअसल खड़गे परंपरा को कायम रखते हुए गांधी परिवार के पास खुद जाने के इच्छुक थे। लेकिन सोनिया गांधी ने लीक से हटकर कुछ करने का मन बनाया। उसके बाद सारा फोकस 10 जनपथ की बजाए खड़गे के घर 10 राजाजी मार्ग पर हुआ। सोनिया के साथ प्रियंका उनके घर पहुंचीं। फूलों के गुलदस्तों का आदान प्रदान हुआ। सोनिया और प्रियंका ने खड़गे की पत्नी राधाबाई के साथ भी गर्मजोशी से मुलाकात की।
ध्यान रहे कि गांधी परिवार ने केवल एक बार इस परंपरा को तब तोड़ा था जब मनमोहन सिंह के घर सोनिया गांधी खुद पहुंची थीं। उस दौरान कोयला घोटाले में पूर्व पीएम को समन किया गया था। सोनिया ने पार्टी दफ्तर से मनमोहन के घर तक एक मार्च निकाला था। कांग्रेस की मजबूती और एकजुटता का सबूत देने के लिए य़े आयोजन किया गया था। रवायत के मुताबिक कांग्रेस के नेता गांधी परिवार के घर जाकर मुलाकात करते रहे हैं।
खड़गे के घर जाकर गांधी परिवार ने एक संदेश भी दिया कि उन्हें खड़गे बतौर कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर हैं। इससे पहले राहुल गांधी भी ये कहकर खड़गे का मान बढ़ाते दिखे कि वो ही तय करेंगे कि पार्टी में अब उनकी क्या भूमिका होगी। 21वीं सदी में ये पहली बार है कि गांधी-नेहरू परिवार से इतर कोई पार्टी का अध्यक्ष बना है।
 हालांकि सोनिया गांधी के खड़गे के घर पहुंचने से पहले शशि थरूर उन्हें बधाई देकर लौट चुके थे। वो सबसे पहले शख्स थे तो जीत के बाद खड़गे के पास गए। उनका कहना था कि नतीजा कुछ भी रहा हो लेकिन इससे पार्टी को मजबूती मिलने वाली है।


Latest News

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, कल सुबह से GRAP-2 लागू, किस-किस पर रहेगा बैन?

 नई दिल्‍ली। सर्दियों की दस्‍तक के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण परेशान करने लगा है। सोमवार को दिल्‍ली-एनसीआर...

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, कल सुबह से GRAP-2 लागू, किस-किस...

 नई दिल्‍ली। सर्दियों की दस्‍तक के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण परेशान करने लगा है। सोमवार को दिल्‍ली-एनसीआर में हवा बहुत खराब स्थिति...

More Articles Like This