CPM: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Must Read

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पिछले दिनों एम्स में भर्ती किया गया था।
एम्स की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, येचुरी का गुरुवार दोपहर 3:05 बजे 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए एम्स, नई दिल्ली को दान कर दिया है।
माकपा नेता सीताराम येचुरी को पहले 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में ले जाया गया था। तभी से उनका इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी।
सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव और पार्टी के संसदीय समूह के नेता हैं। उनका जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह 2016 में राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आपातकाल में जेएनयू में रहते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह लगातार तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1984 में उनको सीपीआई एम की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। 2015 में उनको पार्टी का महासचिव चुना गया।

Latest News

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, कल सुबह से GRAP-2 लागू, किस-किस पर रहेगा बैन?

 नई दिल्‍ली। सर्दियों की दस्‍तक के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण परेशान करने लगा है। सोमवार को दिल्‍ली-एनसीआर...

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, कल सुबह से GRAP-2 लागू, किस-किस...

 नई दिल्‍ली। सर्दियों की दस्‍तक के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण परेशान करने लगा है। सोमवार को दिल्‍ली-एनसीआर में हवा बहुत खराब स्थिति...

More Articles Like This