दिल्ली की कांग्रेस नेत्रियों के साथ झूमकर नाचे CM बघेल: वीडियो ‘रैपुर वाले भांटो दिलदार हावे गा…,’ जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों पर बिना रुके चला डांस, तीजा-पोरा तिहार में सिंहदेव के साथ सेल्फी की भी रही होड़

Must Read

महिला विधायकों-सांसदों के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस नृत्य का हिस्सा बन गए।

 सार्थक दुनिया न्यूज़, रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। छत्तीसगढ़ी होली गीत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाए। कांग्रेस की महिला सांसदों-विधायकों और अन्य नेताओं के साथ वे भी थिरक उठे।
आपको बता दें कि तीजा-पोरा की शुरुआत महादेव और नंदी की पूजा के साथ शुरू हुई। मंच पर अतिथियों का भाषण खत्म होते ही पूरे मंडप का माहौल उत्सव में बदल गया। गाना बजा ‘रैपुर वाले भांटो दिलदार हावे गा, हमर बहिनी ले जादा ओला प्यार हावे गा,’ और मंच से लेकर मंडप के अलग-अलग हिस्सों में आकर्षक परिधान में जुटी महिलाएं स्वस्फूर्त नाच उठीं। महिला विधायकों-सांसदों के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस नृत्य का हिस्सा बन गए।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, राधिका खेरा और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के साथ मुख्यमंत्री भी देर तक थिरकते रहे। एक के बाद एक बजते छत्तीसगढ़ी गीतों के साथ नृत्य का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आदि के साथ नृत्य किया। उनके साथ सेल्फी लेने की भी महिलाओं में होड़ देखी गई।

सरकारी योजनाओं पर पहेली भी खेली
इससे पहले महिलाओं के बीच पहेली प्रतियोगिता हुई। इसे सांसद छाया वर्मा ने संचालित किया। इसमें महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं के बारे में पूछा गया। सही जवाब देने वाली महिलाओं को उपहार भी दिए गए। तीजा-पोरा तिहार के मंडप में महिलाओं के बीच फुगड़ी, कबड्‌डी जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें महिलाओं के कई समूहों ने हिस्सा लिया। चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़ की प्रतियोगिताओं ने प्रतिभागियों के साथ दर्शकों को भी खूब हंसाया।

 CM ने महिलाओं संग किया भोजन, भेंट भी दिया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी ने तीजा-पोरा तिहार में दिल्ली से आईं कांग्रेस नेत्रियों और पार्टी की महिला सांसदों-विधायकों के साथ ही भोजन किया। इस दौरान पारंपरिक व्यंजन और पकवान परोसे गए। विदा करने से पहले मुख्यमंत्री की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने सभी को साड़ी भेंट कर मायके से बेटी को विदा करने की परंपरा निभाई।

 

Latest News

बालको की आरोग्य परियोजना से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में आया बदलाव

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ के...

बालको की आरोग्य परियोजना से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में आया...

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ के तहत स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श...

More Articles Like This