दर्दनाक : राजस्थान में पिता की मौत के सदमे में छोटी बेटी जलती चिता में कूदी, 70 फीसदी झुलसी

Must Read

By Vishwanath Saini                                              बाड़मेर, 5 मई  2021 13:58 PM IST

बाड़मेर | राजस्थान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक होने के कारण हर तरफ निराशा का माहौल है। लोग नाउम्मीद हो रहे हैं। राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर से तो हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कोविड वार्ड पांच में भर्ती एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उसकी एक बेटी दौड़ती हुई डॉ. हनुमान चौधरी के पास पहुंची।
बेटी ने डॉक्टर से अपने पिता को बचाने की गुहार लगाई। डॉक्टर ने तुरंत बुजुर्ग को संभाला और 30 से 35 मिनट तक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के सारे प्रयास फेल हो गए। डॉ. हनुमान चौधरी के अनुसार रॉय कॉलोनी के 69 वर्षीय दामोदर शारदा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से उनका उपचार चल रहा था। दामोदर की मौत की खबर सुनकर वहां मौजूद उनकी बेटी रोने लगी।
मंगलवार शाम को दामोदर का दाह संस्कार किया जा रहा था। तभी छोटी बेटी चंदा उर्फ चकू शारदा चिता में कूद गई। बड़ी बहन पिंकी ने उसे निकाला, लेकिन तब उसके शरीर का 70 फीसदी हिस्सा झुलस चुका था। उसे स्थानीय अस्पताल से जोधपुर रैफर किया गया है।

 

Latest News

छत्तीसगढ़ में 5 आईपीएस अफसरों का तबादला: अरविंद कुजूर अब हेडक्वार्टर में डीआईजी, आईपीएस उदय किरण को भेजा गया दंतेवाड़ा…; संभालेंगे सेनानी 9वीं वाहिनी...

सार्थक दुनिया न्यूज, रायपुर छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के...

More Articles Like This