Holi Celebration 2023: भाईचारा, सामंजस्य और समदर्शिता का सन्देश देता है होली का यह पर्व: जयसिंह अग्रवाल

Must Read

 कोरबा विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर हुआ ‘होली मिलन समारोह’ का सराहनीय आयोजन

कोरबा, (सार्थक दुनिया न्यूज) | ‘होली रंगों का पर्व हैं जो हम सभी लोगों के लिए प्रतिवर्ष आपसी सामंजस्य, सौहाद्रता और भाईचारे का सन्देश लेकर आता है। यह पर्व देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने के साथ भाईचारा एवं सौहार्द्र की भावना को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’ यह उद्गार होली पर्व के अवसर पर आयोजित ‘मिलन समारोह’ में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुलाकात करते हुए अनौपचारिक चर्चा के दौरान व्यक्त किए।
यह कार्यक्रम उनके निवास प्रांगण में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं- पदाधिकारियों, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें होली पर्व की हार्दिक बधाई भी दी।

राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि, हमें इस त्योहार के जरिए होलिका दहन जैसे प्रतीक के माध्यम से देश में फैल रही सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों को तिलांजलि देकर होली के मनोहारी रंगों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा में मेडिकल कॉलेज सहित सड़कों के बहुत से काम पूरे हो चुके हैं, थोड़े बहुत जो छूटे हुए भी हैं उन्हें भी अतिशीघ्र पूरा करा लिया जायेगा।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि पिछले दिनों पेश किए गए बजट में भी बहुत सारे विकास कार्यों की घोषणा हुई है। स्कूलों के निर्माण तथा उसकी आवश्यकता के लिए मुख्यमंत्री जी ने 1000 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इस हिसाब से जिले में आगे 3 नए आत्मानंद स्कूल के अलावा कालेज के भी खुलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कार्ययोजना के अनुरूप शहर के हर घर में नल कनेक्शन पहुंचा दिया गया है। आने वाले साल यानी वर्ष 2024 में जो भी छोटे मोटे काम शेष रह गए हैं उन्हें भी प्राथमिकता के साथ पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में अब तक क्रियान्वित हुए अन्य कार्यों का भी जिक्र किया।

श्री अग्रवाल ने इस मौके पर प्रदेश के विकास के चहुंमुखी विकास के साथ क्षेत्र के सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना भी की।

 

Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This