कोरबा,(सार्थकदुनिया) | भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने 2 जनवरी 2023 को जिला कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात कर 14 एवं 25 नवंबर 2022 को दिए गए ज्ञापन के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए उसके शीघ्र निराकरण की मांग की गई है। प्रतिउत्तर में कलेक्टर ने इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
जिलाकलेक्टरको दिएगएज्ञापन में,
1. कोरबा जिले के दूषित वातावरण के कारण आम जनजीवन को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इसका मुख्य कारण राखड़ का परिवहन ट्रकों से किया जाना है, उसे बलकर कैप्सूल से परिवहन किया जाए।
2. कोरबा जिले में सामान्य आवागमन हेतु तत्काल सिटी बस चालू किया जाए।
3. रिंग रोड डेंगू नाला पुल, चेक पोस्ट ढेगु नाला पुल, और परसाभाटा पुल काफी जर्जर हो गया है उसकी जगह पर तत्काल दूसरे पुल का निर्माण किया जाए, या मरम्मत सुनिश्चित किया जाए।
4. सभी सवारी ट्रेनों को समय से एवं गेवरा तक चलाया जाए।
5. कोरबा के नगर निगम क्षेत्रांतर्गत भदरापारा, बल्गी एवं सभी वार्डों की सड़क मार्ग काफी खराब है उसकी जल्द मरम्मत की जाएं।
6. इंदिरा गांधी हॉस्पिटल में निर्धारित समय पर डॉक्टर बैठना सुनिश्चित किये जाने सहित सभी जेनेरिक दवाई उपलब्ध कराई जाए।
7. परसाभाटा बजरंग चौक से रिस्दा चौक तक ड्यूटी आवाजाही करने के समय ‘नो एंट्री’ लगाया जाए।
8. वार्ड क्रमांक: 40 नेहरू नगर में जबसे स्ट्रीट लाइट लगा है तब से बंद चालू करना मुनासिब नहीं समझा गया है। जिसकी वजह से बिजली की काफी क्षति हो रही है। काफी लाइट खराब हो गया है उसे सुधार किया जाए।
9. सफाई कर्मी, कचरा उठाने वाले श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी देना सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा जैसे पी.एफ. ई.एस.आई. के दायरे में लाया जाए।
10. लंबे समय से निवासरत परिवारों को पट्टा दिया जाए।
11. कोरबा क्षेत्र में सरेआम लोग नशाखोरी कर रहे हैं। प्रतिदिन हत्या और बलात्कार हो रहा है, कानून व्यवस्था मजबूत किया जाए।
12. पूरे राज्य में शिक्षा चिकित्सा सबके लिए समान किया जाए।
13. छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादे के अनुसार छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी लागू करें, मुख्य रूप से शामिल है।
जिला कलेक्टर से ज्ञापन देने गए लोगों में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड पवन कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष कॉमरेड धर्मेंद्र तिवारी, जिला सहायक सचिव कॉमरेड अनूप सिंह, बाल्को नगर सचिव कॉमरेड धर्मेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य कॉमरेड एस के सिंह, कामरेड सुनील सिंह शामिल थे।