पुरस्कार | Sarthak Duniya News, Korba | 15 November 2022 9:00 PM IST
“एनटीपीसी कोरबा को 12वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 के तहत पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) द्वारा आयोजित 16वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।”
कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन ने दो स्वर्ण पुरस्कार और 3 रजत पुरस्कार प्राप्त किए हैं। स्वर्ण पुरस्कार एनटीपीसी कोरबा में सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं पर बनाई गई कॉर्पोरेट फिल्म और हिंदी भाषा में ई-पत्रिका के प्रकाशन के लिए है।
रजत पुरस्कार एनटीपीसी कोरबा में आयोजित सीएसआर अभियान – बालिका अधिकारिता मिशन 2022 के प्रचार के लिए, सतर्कता जागरूकता पर पब्लिक सर्विस घोषणा के लिए और सामुदायिक प्रभाव अभियान – सीएसआर के तहत विभिन्न पहलों के प्रचार के लिए दिए गए हैं।