पालकी से गंगा कुंड स्थल ले जाई गई शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का पार्थिव शरीर, कल शाम 5 बजे आश्रम में दी जाएगी समाधि

Must Read

संवाददाता | सार्थक दुनिया, जबलपुर | सितंबर 11, 2022

ज्योर्तिमठ बद्रीनाथ और शारदा पीठ द्वारका के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में दोपहर साढ़े 3 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी।

1981 में शंकराचार्य की उपाधि मिली, 2 बार जेल गए
1942 में जब अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगा तो वह भी स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। 19 साल की उम्र में वह ‘क्रांतिकारी साधु’ के रूप में प्रसिद्ध हुए। इसी दौरान उन्होंने वाराणसी की जेल में 9 और मध्यप्रदेश की जेल में 6 महीने की सजा भी काटी। वे करपात्री महाराज की राजनीतिक दल राम राज्य परिषद के अध्यक्ष भी थे। 1950 में वह दंडी संन्यासी बनाये गए और 1981 में शंकराचार्य की उपाधि मिली। 1950 में शारदा पीठ शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती से दण्ड-सन्यास की दीक्षा ली और स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती नाम से जाने जाने लगे।

स्वामी स्वरूपानंद जी को आश्रम से गंगा कुंड तक पालकी से ले जाया गया।


शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की पार्थिव देह पर चंदन लगाकर उनके शिष्य श्रृंगार कर अंतिम दर्शन के लिए रखेंगे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा- द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। शोक के इस समय में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

CM शिवराज ने जताया दुख
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर सीएम शिवराज सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामी जी सनातन धर्म के शलाका पुरुष एवं सन्यास परम्परा के सूर्य थे।

सोमवार शाम 5 बजे आश्रम में दी जाएगी समाधि
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। कुछ ही दिन पहले वह आश्रम लौटे थे। उनके निधन पर शोक की लहर है। उनके शिष्य ब्रह्म विद्यानंद ने बताया कि सोमवार शाम 5 बजे उन्हें आश्रम में ही समाधि दी जाएगी।

गंगा कुंड स्थल ले जाई गई पार्थिव देह
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज को मणिदीप आश्रम से गंगा कुंड स्थल तक पालकी से ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। भक्त जय गुरुदेव के जयघोष लगा रहे थे। गंगा कुंड पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें समाधि दी जाएगी। भारी संख्या में पुलिस बल भी यहां तैनात किया गया है। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए कई वीआईपी लोगों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।



Latest News

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, कल सुबह से GRAP-2 लागू, किस-किस पर रहेगा बैन?

 नई दिल्‍ली। सर्दियों की दस्‍तक के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण परेशान करने लगा है। सोमवार को दिल्‍ली-एनसीआर...

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, कल सुबह से GRAP-2 लागू, किस-किस...

 नई दिल्‍ली। सर्दियों की दस्‍तक के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण परेशान करने लगा है। सोमवार को दिल्‍ली-एनसीआर में हवा बहुत खराब स्थिति...

More Articles Like This