कटघोरा थाना क्षेत्र में घटित डिप्टी रेंजर नृशंस हत्याकांड मामले को सुलझाते हुए कटघोरा पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध संबंध और पैसों का लालच बना हत्या का मूल कारण

Must Read

कोरबा | जिले के कटघोरा पुलिस ने 14-15 मार्च की दरमियानी रात कटघोरा वन मंडल के डिपो में पदस्थ डिप्टी रेंजर कंचराम पाटले के ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को 48 घंटे के अन्दर सुलझाते हुए घटना की सुपारी किलर रही मृतक की चूड़िहाई पत्नी और मास्टर माइंड रहे उसके साढ़ू सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी कटघोरा रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में की गई सफल कार्यवाही में अंधे कत्ल की गुत्थी को सूझ-बूझ के साथ सुलझा लिया गया। सुनियोजित तरीके से जघन्य कत्ल को अंजाम देकर मौके से फरार हुए सातों आरोपियों को चंद घंटों के भीतर अलग-अलग जिले एवं क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कटघोरा पुलिस कामयाब रही।
देह व्यापार में लिप्त सुपारी किलर महिला ने अपने पुरूष सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े ही शातिराना अंदाज में हत्या की इस योजना को अंजाम दिया। बनाई गई पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार सुपारी किलर महिला जो मृतक डिप्टी रेंजर कंचराम पाटले की पत्नी भी है, ने दवाई देने के बहाने उसे न केवल अपने पास बुलाया बल्कि अपने सहयोगियों के सहारे अपहरण कर कार के जरिए जबरिया उसे सुनसान जगह पर भी ले गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसे जहर पिलाकर कार से बाहर भी फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने टंगिया के पासे से चेहरे पर संघातिक चोट पहुंचाते हुए हत्याकांड को जघन्य तरीके से अंजाम दिया।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा पुलिस ने अपने सूत्रों के सहारे न केवल इस जघन्य हत्याकांड में शामिल रहे आरोपियों की पतासाजी का मूल सूत्र ढ़ूढ़ा बल्कि उन तक पहुंचकर बेहद कम समय में मामले का खुलासा भी किया।

पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए टंगिया, प्रयुक्त जहर, कार एवं मोटर सायकल को बरामद करते हुए हत्याकांड में शामिल रहे आरोपियों के खिलाफ अपराध कमांक – 69/2021 धारा- 302, 201, 120 बी, 328, 365, 34 भादवि का मामला दर्ज किया है।

Latest News

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक...

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू...

More Articles Like This