13 साल की लड़की से गैंगरेप : 76 साल के बूढ़े और 47 साल के अधेड़ दुकानदार ने किया रेप, दोनों चढ़े पुलिस के हत्थे

Must Read

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

सार्थक दुनिया न्यूज़ | बलौदा बाजार              

 छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 13 साल की लड़की से एक वृद्ध और अधेड़ ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार 76 साल का बूढ़ा 10 रुपए का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया और रेप किया। पास के दुकानदार को पता चला तो उसने भी बच्ची को शिकार बनाया। तीन दिनों तक दोनों दुष्कर्म करते रहे। तीसरे दिन पड़ोसी महिला ने देखा तो मामला खुला। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली से करीब 5 किलोमीटर दूर एक गांव की यह ग़रीब बच्ची अपने परिजनों के साथ कचरा बीनने का काम करती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बच्ची को गांव के ही 76 साल के आरोपी कुंजराम वर्मा ने देखा तो उसे बुलाया। फिर 10 रुपए देने की बात कहकर अपने घर ले गया। उस समय घर के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे। वहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी ने फिर बच्ची को बुलाया और दुष्कर्म किया।
पड़ोसी महिला ने देखा तो खुला मामला
दूसरे दिन बच्ची को कुंजराम के घर से बाहर निकलते हुए पास के दुकानदार रमेश वर्मा ने देख लिया। संदेह होने पर उसने उससे पूछताछ की और आरोप है कि उसने भी 10 रुपए देकर बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची को रमेश के घर से बाहर निकलता देख पड़ोस में रहने वाली महिला को शक हो गया। उसने बच्ची से पूछताछ की और उसे लेकर परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद दुष्कर्म का पता चला। फिर शनिवार रात करीब 2 बजे बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की है। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। फिलहाल लड़की की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा-376 डी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया है।
 

Latest News

चक्रवाती तूफान डाना: 24 और 25 अक्तूबर को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां जानें पूरा अपडेट

ओड़िशा और झारखंड राज्यों में पड़ने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे के कई स्टेशनों से भी रवाना होनेवाली कई ट्रेनें...

More Articles Like This