कोरबा |भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 98वां स्थापना दिवस 26 दिसंबर दिन सोमवार को कोरबा सी.आर.सी. क्लब में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की ओजस्वी उपस्थिति में मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला सचिव कामरेड एम.एल. रजक द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया तथा उपस्थित सभी साथियों ने पुष्प अर्पित कर पार्टी का सम्मान बढ़ाया। तत्पश्चात सभी वरिष्ठ साथियों को मंच पर आमंत्रित कर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाकपा के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने श्रमिक मुद्दों सहित उनके मूलभूत अधिकारों पर चर्चा करते हुए कहा कि, आज हम सब पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कोरबा औद्योगिक जिले को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद कामरेड एम.एल. रजक ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने देश के आजादी की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ मजदूरों और किसानों की लड़ाई लड़ी और आज भी वह मजदूर-किसान एवं शोषितों पीड़ितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। कामरेड दीपेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देश की आजादी के बाद लोकसभा में विपक्ष की भूमिका में रही और आज शोषितों, वंचितों, मजदूरों, किसानों, आम जनता की समस्याओं को लेकर लड़ रही है। आने वाले चुनावों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोरबा की जन समस्याओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। कामरेड कमर बॉक्स ने कहा कि देश में सबके लिए शिक्षा, चिकित्सा एक समान होना चाहिए। कामरेड नरेंद्र मिश्रा ने पार्टी के बारे से विस्तार से बताया और कहा कि कोरबा जिले में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। हम सबको जन समस्याओं के निराकरण की बात को लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कामरेड राममूर्ति उपाध्याय ने पार्टी के संघर्ष के बारे से विस्तार से बताया।
वक्ताओं के क्रमिक संबोधन के बाद रायपुर इप्टा का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें कलाकारों द्वारा लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन (एटक) बालको नगर के अध्यक्ष कामरेड एस.के. सिंह ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 98वें स्थापना दिवस को इप्टा के साथियों ने अपने कला एवं मोहक नृत्य प्रस्तुति से यादगार बना दिया। आज पहली बार कोरबा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दो जन संगठन इप्टा और एटक ने पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में अपनी संयुक्त सहभागिता निभाई। मंच का संचालन पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन कामरेड एस.के. सिंह द्वारा किया गया।
बिलासपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। बिलासा महोत्सव का 35वां रंगारंग समापन रविवार को लोक साहित्य, लोकगीत, लोकसंगीत और लोक संस्कृति का अनूठा संगम बिलासा नगरी...