सुसाइड:  पत्नी से झगड़ा हुआ फिर फंसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, दूसरा मानसिक रूप से बीमार था

Must Read

दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू की है


सार्थक दुनिया न्यूज़, कोरबा | 04 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 2 लोगों ने आत्मह्त्या कर ली है। दोनों ही घटनाएं अलग-अलग इलाके में हुई हैं। पहले मामले में युवक का झगड़ा पत्नी से हुआ था। इसके बाद अगले ही दिन उसकी फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। वहीं, दूसरे मामले में मानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। दोनों ही मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी क्षेत्र में रहने वाला संजय विश्वकर्मा (35) ठेकेदारी का काम करता था। शनिवार रात को पूजा पाठ का सामान लाने को लेकर संजय का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद अगले ही दिन रविवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकी हुई उसकी लाश मिली है। जिसके बाद उसकी पत्नी ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी।

वहीं, रविवार रात को मानसिक रूप से बीमार युवक ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि मुड़ापार में रहने वाली रजनीश चौहान (26) का 2 साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से वह घर में ही रहता था। इस बीच रविवार रात को जब घर के सभी लोग सो गए तो उसने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। अगले दिन सोमवार की सुबह इसकी जानकारी घरवालों को हुई। पुलिस ने दोनों मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Latest News

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक...

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू...

More Articles Like This