शराबी अधीक्षक से बुरी तरह परेशान हैं आदिवासी छात्र: बोले- खाना और तेल-साबुन के बदले सिर्फ गालियां परोसते हैं साहब; शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे बच्चे

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़, दंतेवाड़ा | 31 जुलाई 2022

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के एक नक्सल प्रभावित गांव के आदिवासी छात्र आश्रम अधीक्षक की प्रताड़ना झेल रहे है। बच्चों का आरोप है कि अधीक्षक प्रायः हर दिन शराब पीकर आश्रम में आते हैं। खाना मांगने पर भी समय से नहीं मिलता और न ही साबुन, तेल जैसी जरूरतें पूरी करते हैं। सिर्फ दारू पीकर गालियां देते हैं। यदि खाना मिलता भी है तो सिर्फ दाल और चावल दिया जाता है। उसे भी पेट भर नहीं खिलाते हैं। बच्चों समेत ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार और सहायक आयुक्त से की है।

वर्तमान में आश्रम में 30 बच्चे हैं
दरअसल, यह मामला कटेकल्याण ब्लॉक के नक्सल प्रभावित गांव गुड़से के आश्रम शाला का है। वर्ष 2013-14 में यहां 100 सीटर आश्रम शाला का शुभारंभ किया गया था। वर्तमान में इस आश्रम में 30 बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों और बच्चों का कहना है कि आश्रम अधीक्षक धीरज कुमार नाग का बर्ताव सही नहीं रहता। इसलिए कई बच्चे या तो पढ़ाई छोड़ रहे हैं या फिर घर जाने के बाद दोबारा यहां वापस नहीं आ रहे। यदि गांव के ग्रामीण अधीक्षक के इस कथित अनुचित व्यवहार का विरोध करते हैं तो उनके साथ भी बुरा बर्ताव किया जाता है।

ग्रामीण भी अधीक्षक के बुरे बर्ताव से परेशान

नए अधीक्षक की मांग
गांव गुड़से के ग्रामीणों ने अधीक्षक का विरोध किया है। गांव के बहुसंख्य लोग कलेक्टर और सहायक आयुक्त से मिलने जिला मुख्यालय भी पहुंचे। ग्रामीणों और बच्चों ने आश्रम अधीक्षक को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए अधीक्षक धीरज कुमार नाग को हटाया जाए। इनकी जगह किसी दूसरे अधीक्षक की नियुक्ति की जाए। इधर, इस मामले में दंतेवाड़ा के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह ने कहा कि, शिकायत मिली है… मामले की जांच की जा रही है।



Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This