लोखंडी: जरूरतमंद ग़रीब बच्चों को उपलब्ध कराया गया स्वेटर

Must Read

लोखंडी, (सार्थक दुनिया) | प्रदेश में धीरे – धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। पूरे प्रदेश में इसका असर देखा जा रहा है। हमारे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जिनके पास गर्म कपड़े नहीं हैं। उनकी इस जरूरत को पूरा करने हेतु “टीम मानवता” द्वारा सघन मुहिम चलाई जा रही है।

इसी कड़ी में आज लोखंडी के एक स्कूल प्रांगण में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। इसको पहनने के बाद बच्चों के चेहरों में खुशियां देखने लायक रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक ठाकुर, विनती अग्रवाल, मनोज सोनी, परी तिवारी, मीरा राजपूत, कुश तिवारी, प्रिंस वर्मा, गोविंद राय,अरुणिमा मिश्रा, अपूर्वा शुक्ला सहित मानवता टीम के सदस्यों की मुख्य भूमिका  रही।
मानवता टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस वर्मा ने इस कार्यक्रम के लिए आगे आने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Latest News

रायगढ़: वित्त मंत्री ओपी चौधरी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस नेता उज्ज्वल मिरी ने किया भाजपा प्रवेश 

रायगढ़ । प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कार्यों से प्रभावित होकर, दशकों से रायगढ़ और सारंगढ़ कांग्रेस में...

रायगढ़: वित्त मंत्री ओपी चौधरी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस...

रायगढ़ । प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कार्यों से प्रभावित होकर, दशकों से रायगढ़ और सारंगढ़ कांग्रेस में सक्रिय रहे नेता उज्ज्वल मिरी...

More Articles Like This