रायपुर में संकेत साहित्य समिति का गठन

Must Read

by सार्थक दुनिया न्यूज़, रायपुर

रायपुर, (विशेष संवाददाता) | 11 सितंबर 1981 को बालकोनगर, कोरबा में गठित ‘संकेत साहित्य समिति’ के संस्थापक एवं अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ की अनुशंसा से रायपुर में समिति के निम्नलिखित पदाधिकारी मनोनीत किए गए।
उपाध्यक्ष – डॉ.दीनदयाल साहू
सचिव – प्रो.चुन्नीलाल साहू
संयुक्त सचिव – सोनिया वर्मा
कोषाध्यक्ष – श्रवण चोरनेले ‘श्रवण’
कार्यकारिणी सदस्य – बी.पी.मोदी, रवीन्द्र सरकार, चतुर राम पाल, नौशाद सिद्धिकी, पूर्वा श्रीवास्तव एवं कान्हा कौशिक।
सदस्य – डॉ. अरविन्द द्विवेदी, वाई.आर.सिन्हा, अशोक गुहा, डॉ. संध्या रानी शुक्ला, चेतन भारती, सीमा पांडेय एवं किशोर कुमार धनावत।
पिछले इकतालीस वर्षों से साहित्य के उन्नयन एवं विकास हेतु क्रियाशील संकेत साहित्य समिति का प्रमुख उद्देश्य बाज़ारवाद के विरुद्ध साहित्य एवं संस्कृति का संरक्षण तथा नवलेखन और नये अनुसंधान को बढ़ावा देना रहा है। राजधानी रायपुर में समिति के गठन से साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

 

Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This