बिलासपुर में संकेत साहित्य समिति का हुआ गठन

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़, बिलासपुर

बिलासपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज़) | चार दशक पहले 11 सितंबर 1981 को बालकोनगर, कोरबा में गठित संकेत साहित्य समिति के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा नवरंग की अनुशंसा से बिलासपुर इकाई हेतु समिति के संरक्षक के रूप में – के. के. ठाकुर, अध्यक्ष – राकेश खरे राकेश, पाध्यक्ष – जयदीप खरे, महासचिव – संदीप जोहले, कोषाध्यक्ष – यज्ञ प्रकाश दिवाकर और सलाहकार – राजकुमार बिंब को मनोनीत किया गया है।
पिछले इकतालीस वर्षों से साहित्य के उन्नयन व विकास हेतु क्रियाशील संकेत साहित्य समिति का प्रमुख उद्देश्य बाजारवाद के विरुद्ध साहित्य एवं संस्कृति का संरक्षण तथा नवलेखन और नये अनुसंधान को बढ़ावा देना रहा है। न्यायधानी बिलासपुर में समिति के गठन से साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

 

Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This