बिग ब्रेकिंग: कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार रमेश पासवान नहीं रहे, आज सुबह सीने में अचानक उठे दर्द के बाद 5:30 बजे हुआ निधन

Must Read

निधन |


कोरबा | जिले के वरिष्ठ पत्रकार रमेश पासवान का आज सुबह करीब 5:30 बजे असामयिक निधन हो गया। यह घटना सांस लेने में आई परेशानी और सीने में अचानक उठे दर्द के बाद हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में हुई। उनके आकस्मिक निधन से उनके मित्रों, पारिवारिक जनों और पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे 56 वर्ष के थे।


मूलतः बिहार निवासी श्री पासवान पिछले तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत थे। लेखन के धनी श्री पासवान देश के प्रतिष्ठित साप्ताहिक संडे मेल के अलावा राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक हरिभूमि, पत्रिका और नवभारत जैसे अखबारों में कार्यरत रहे हैं। प्रदेश और कोरबा जिले के श्रमजीवी पत्रकारों के लिए भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

श्री पासवान अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन की खबर से कोरबा जिले का पत्रकार शोक संतप्त है।

 

Latest News

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक...

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू...

More Articles Like This