बांकी मोंगरा वार्ड की निगम पार्षद कमला बरेठ का नारी शक्तियों ने किया सम्मान

Must Read

कोरबा (बांकीमोंगरा) | छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज कोरबा परिक्षेत्र के जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा पिछले दिनों एक कार्यक्रम का आयोजन कर बांकीमोंगरा वार्ड की निगम पार्षद एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती कमला बरेठ का सम्मान किया गया। समाज के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती जानकी देवी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अपने उद्बोधन में श्रीमती बरेठ ने भारत के प्रथम स्वच्छता अभियान के जनक व प्रणेता संत शिरोमणि बाबा गाडगे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें संत गाडगे के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज की नि: स्वार्थ भाव से सेवा करना है। नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए श्रीमती बरेठ ने कहा कि किसी भी समाज या घर की प्रगति में नारी शक्तियों का महत्वपूर्ण स्थान रहता है।जिस समाज की नारी शक्ति जागृत होती है वह समाज विकास के पथ पर अग्रसर हो जाता है। ‘नारी गढ़ेगी विकास बढ़ेगी’ की स्लोगन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में कामयाब हो रही है, जरूरत है तो केवल लगन और मेहनत की। उन्होंने शिक्षित बनो और शिक्षित करो पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर समाज से संबद्ध श्रीमती अंजलि कर्ष, कन्याकुमारी कर्ष, पत्रिका कर्ष, आशा कर्ष, प्रेमा कर्ष, लक्ष्मीन कर्ष, योगेश्वरी कर्ष, दिगम्बर कर्ष, माखन बरेठ, पूरन कर्ष सहित कई अन्य समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बरेठ समाज के जिला अध्यक्ष संतोष कर्ष ने किया।

 

Latest News

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक...

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू...

More Articles Like This