बड़े बोल: ‘पुलिस शराब पकड़ने आए तो पिटाई करना,’ छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कंवर के विवादित बोल

Must Read

कोरबा | सार्थक दुनिया, 30 दिसंबर 2022  8:46 PM IST 

“छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब एक साल से भी कम समय शेष रह गया है। इसके साथ ही सभाओं के शुरू हुए दौर में राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है।”

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी विधायक ननकी राम कंवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आदिवासियों से विवादित अपील की है। कंवर ने आदिवासियों से यह साफ कहा है कि घर में अगर पुलिस शराब पकड़ने आए तो उसकी पिटाई कीजिए। कंवर रामपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और वे अपने शराब विरोधी अभियान के लिए जाने जाते हैं, लेकिन चुनाव सामने आते ही उनके तेवर बदले नजर आ रहे हैं। कंवर के बयान के बाद सियासत का गरमाना तय माना जा रहा है.
भाजपा विधायक श्री कंवर अब शराब का समर्थन करते दिखाई देने लगे हैं। पूर्व मंत्री रहे ननकीराम बीते रोज आदिवासियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं को भड़काते देखे गए। श्री कंवर यहां कोरकोमा गांव में आयोजित पार्टी की आम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आदिवासियों को शराब बना कर पीने की छूट है। इसके बावजूद उन्हें न केवल धमकाया जाता है बल्कि उन पर कार्रवाई भी की जाती है। अब समय आ गया है कि भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं और ऐसा करने वालों की पिटाई कर दें। उन्होंने सभा के मंच पर बैठे नेता प्रतिपक्ष से भी कहा कि आप इस मुद्दे पर जोर से दहाड़िये। नेता प्रतिपक्ष ने भी प्रतिउत्तर में ‘जी’ कहा। ननकी राम कंवर के इस कथन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर समर्थन किया।
कंवर ने कहा कि आदिवासियों को छूट है। बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगर इस तरह से कोई पुलिस कर्मी घर में शराब पकड़ने आता है तो उसकी पिटाई करें। उन्होंने दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के नवागांव में इसी तरह के एक घटनाक्रम का जिक्र किया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और रायगढ़ से भाजपा सांसद गोमती साय समेत भाजपा के कई कद्दावर नेता मौजूद थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं।
                ननकी राम बीजेपी के सीनियर लीडर                                     ननकी राम कंवर को छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सीनियर लीडर्स में गिना जाता है। वे सबसे पहले दो बार साल 1990 से 1993 तक मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। बाद में छत्तीसगढ़ अलग राज्य होने के बाद साल 2003 से 2013 तक वे 10 साल छत्तीसगढ़ के कृषि और गृह मंत्री रहे हैं।

 

Latest News

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक...

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू...

More Articles Like This