निधन: कोरबा शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्रथम डीन रहे डॉ. बड़गैय्या नहीं रहे

Must Read

कोरबा, (सार्थक दुनिया) |  कोरबा शासकीय मेडिकल कालेज के प्रथम डीन रहे डॉ. योगेंद्र बड़गैय्या का शनिवार की रात हृदयगति रुक जाने के कारण अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में निधन हो गया।  वे बिलासपुर सिम्स के प्रोफेसर भी रहे हैं।
डॉ. बड़गैय्या कोरबा के वरिष्ठ चिकित्सक रहे स्व. बीएल पाण्डेय के दामाद व पुराना बस स्टैंड निवासी शिवम मेडिकल के संचालक संजय-प्रवीण पाण्डेय के जीजा थे। डॉ. बड़गैय्या के निधन की खबर से संभागीय चिकित्सा जगत, परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।

Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This