छत्तीसगढ़: CM हाउस में जोरशोर से मना तीजा-पोरा पर्व, बहनों के साथ थिरके मुख्यमंत्री बघेल 

Must Read

प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया.

By सार्थक दुनिया, Saturday, Aug 27, 2022
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा-पोरा पर्व की शुरुआत हो चुकी है। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का उत्साह आम लोगों के घरों के अलावा सीएम हाउस में भी देखा गया है। हर साल की तरह इस बार भी पोला के मौके पर शनिवार सुबह से ही रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में त्यौहार का भव्य उत्सव आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका परिवार प्रदेशभर से आई महिलाओं और मेहमानों का स्वागत सत्कार करके त्यौहार की रौनक में डूबे नजर आये।

सीएम ने ऐसे मनाई खुशी

छत्तीसगढ़ का पोरा तिहार मूल रूप से खेती किसानी से जुड़ा पर्व है। खेती किसानी में बैल और गौवंशी पशुओं के महत्व को देखते हुए इस दिन उनके प्रति आभार प्रकट करने की परंपरा है। छत्तीसगढ़ के गांवों में इस पर्व में बैलों को विशेष रूप से सजाया जाता है। उनकी पूजा की जाती है। इस मौके पर घरों में बच्चे मिट्टी से बने नंदी बैल और बर्तनों के खिलौनों से खेलते हैं। घरों में ठेठरी, खुरमी, गुड़चीला, गुलगुला, भजिया जैसे पकवान तैयार किए जाते हैं और उत्सव मनाया जाता है। इस पर्व के अवसर पर बैलों की दौड़ भी आयोजित की जाती है।
निर्जला उपवास का पर्व है तीजा
छत्तीसगढ़ में तीजा (हरतालिका तीज) की विशिष्ट परम्परा है। तीजहारिन महिलाएं तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। तीजा मनाने के लिए बेटियों को पिता या भाई ससुराल से लिवाकर आते हैं। छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व की इतना अधिक महत्व है कि बुजुर्ग महिलाएं भी इस खास मौके पर मायके आने के लिए उत्सुक रहती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करू भात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं।
आयोजन में शामिल होने महिला जनप्रतिनिधि और प्रदेश भर से अनेक महिलाएं पहुंची हुई हैं। दिल्ली से कांग्रेस की नेत्रियां अलका लांबा और रागिनी नायक भी तीज मनाने मुख्यमंत्री निवास पहुंची हुई हैं।

 

 

Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This