पंजाब: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के 6 साथी गिरफ्तार, पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

Must Read

By Sarthak Duniya News, Moga (Punjab) 18, March 2023

मोगा | वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आज शनिवार को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के कई साथियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज शनिवार को अमृतपाल सिंह के छह साथी मोगा जिले की सीमा से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनका पीछा किया और घेराबंदी करके उसके साथियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने की घेराबंदी
जालंधर के महितपुर मे पुलिस ने हथियारों के साथ अमृतपाल के समर्थकों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों की संख्या में पुलिस वालों ने इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया था। दरअसल पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी। 
पुलिस की तीन टीमें इनका पीछा करने में लगी हुई थी। जैसे ही बाजार मे दोआबा अस्पताल के पास इनकी गाड़ी पहुंची पुलिस ने इन्हें घेर लिया। पुलिस ने इन्हें घेर कर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 7 जिलों की पुलिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी। खबर अमृतपाल के भी साथ में होने की थी।

अमृतपाल के हथियारबंद समर्थक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि हथियारों के साथ करीब आधा दर्जन अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 
धार्मिक समारोह में आने वाला था अमृतपाल
बता दें कि अमृतपाल सिंह को आज चार बजे जिले के कस्बा भदौड़ के बेसाखी वाला गुरूघर में धार्मिक समारोह में शिरकत करने आना था। इसी बीच उसके साथियों की गिरफ्तारी के विरोध के चलते कार्यक्रम नहीं हुआ। करीब एक हजार लोगों सहित सिक्ख संगठनों ने भदौड़ मेन हाईवे पर जाम कर दिया है। अमृतपाल के समर्थकों की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई का लोग विरोध कर रहे हैं।
पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद
अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर हो रही कार्रवाई के बाद पंजाब में माहौल तनावपूर्ण है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। राज्य में इंटरनेट सेवाएं कल दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद कर दी गई हैं।

Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This