कोलकाता डॉक्टर केस: सोमवार को पूरे देश में डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Must Read

by: अभिषेक दीक्षित
कोलकाता में एक रेजिडेंट डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामला को लेकर पूरे देश के डॉक्टरों में आक्रोश है. फोर्डा ने इस घटना के विरोध में सोमवार को देश के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों से देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है.


कोलकाता में एक डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में सोमवार 12 अगस्त को पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। सभी अस्पतालों में वैकल्पिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थगित रहेंगी। इससे सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकती है। हालांकि, हड़ताल से आपातकालीन सेवाओं को बाहर रखा गया है।

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (FORDA) ने रविवार को देश के स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक पत्र जारी कर कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ इतिहास में पहली बार इतनी जघन्य वारदात हुई है। इसे किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता। संगठन के अनुसार, यह मामला केवल कोलकाता के डॉक्टरों तक सीमित नहीं है। पूरे देश के डॉक्टर उनके साथ खड़े हैं।
संगठन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के साथ दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। फोर्डा ने यह भी अपील की है कि केंद्र-राज्य सरकारें यह सुनिश्चित करें कि हड़ताल के दौरान डॉक्टरों के साथ किसी तरह की असभ्यता नहीं की जाए।

Latest News

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, कल सुबह से GRAP-2 लागू, किस-किस पर रहेगा बैन?

 नई दिल्‍ली। सर्दियों की दस्‍तक के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण परेशान करने लगा है। सोमवार को दिल्‍ली-एनसीआर...

दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, कल सुबह से GRAP-2 लागू, किस-किस...

 नई दिल्‍ली। सर्दियों की दस्‍तक के साथ ही दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण परेशान करने लगा है। सोमवार को दिल्‍ली-एनसीआर में हवा बहुत खराब स्थिति...

More Articles Like This