कोरबा में कोरोना निवारण के लिए एनटीपीसी ने की आर्थिक मदद

Must Read

कोरबा | जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए एनटीपीसी द्वारा जिला कोरोना रिलीफ़ फ़ंड में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आज 20 लाख 96 हज़ार 760 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किया गया। इस राशि को जिले में कोविड महामारी से निपटने के लिए जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं एवं सेनेटाईजेशन आदि कार्यो में खर्च किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी देश का प्रमुख विद्युत उत्पादक होने के साथ अपने स्थापित 65810 मेगावाट क्षमता के अनुरूप देश की ऊर्जा जरूरतों को कोरोना महामारी के दौर में भी प्रमुखता के साथ पूरा कर रहा है। कोरोना महामारी के द्वितीय लहर ने देश के स्वास्थ्य सेवाओं के सामने कड़ी चुनौतियां खड़ा कर दिया है। कोरबा जिले में लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवा देने के साथ आनुसंगिक जरूरी सेवाएं जैसे कंटेनमेंट जोन की सेनेटाईजेशन एवं जिले के विभिन्न अस्पतालों में आक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति आदि कार्य को प्रमुखता के साथ किया जा रहा है।
इन सभी कार्यों को निष्पादित करने के साथ-साथ 24 घंटे बिजली की आपूर्ति को भी निरंतर जारी रखा गया है ताकि गर्मी के मौसम में लॉकडाउन के दौरान भी बिजली जैसी जरूरी सेवा पूरी तरह अप्रभावित रहे तथा लोगों के घरों एवं हास्पिटल को बिजली की आपूर्ति सतत् रूप से होती रहे। 2600 मेगावाट उत्पादन क्षमता के साथ एनटीपीसी कोरबा इस सेवा को प्रमुखता के साथ निष्पादित कर रहा है।

 

Latest News

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक...

बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए लागू की शिक्षा सहायता नीति

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू...

More Articles Like This