कोरबा: भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने  कोरबा जिले के बांगो थाने में पदस्थ एएसआई की हत्या पर जताया दुःख,  कहा – छत्तीसगढ़ बन रहा है अपराध गढ़

Must Read

कोरबा, सार्थक दुनिया न्यूज | 10 मार्च 2023, 9:01 PM IST
कोरबा | भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने बांगो थाना में पदस्थ एएसआई की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि – “मैं पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं और ईश्वर उनके परिजनों को इस मुश्किल परिस्थिति को सहने का सामर्थ्य प्रदान करें, यह कामना भी।”

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश में लगातार बलात्कार, चोरी, डकैती एवं हत्या की घटनाएं आम हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश, जिसे कभी राम राज्य के रूप में जाना जाता था, आज उसी छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ के रूप में जाना जा रहा है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके विधायकों को आगाह करते हुए कहा है कि पुलिस एवं प्रशासन में जल्द से जल्द कसावट लावें तथा इस प्रकार की घटनाओं में कमी लाने का प्रयास करें, अन्यथा आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी।

Latest News

बिलासा महोत्सव में लोक संस्कृति कला साहित्य का दिखा उल्लास, सुरेश सिंह बैस को मिला “बिलासा साहित्य सम्मान”

बिलासपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। बिलासा महोत्सव का 35वां रंगारंग समापन रविवार को लोक साहित्य, लोकगीत, लोकसंगीत और लोक संस्कृति...

बिलासा महोत्सव में लोक संस्कृति कला साहित्य का दिखा उल्लास, सुरेश...

बिलासपुर, (सार्थक दुनिया न्यूज)। बिलासा महोत्सव का 35वां रंगारंग समापन रविवार को लोक साहित्य, लोकगीत, लोकसंगीत और लोक संस्कृति का अनूठा संगम बिलासा नगरी...

More Articles Like This

12:08