कोरबा: जिले में अब जैविक खाद की जांच सुविधा उपलब्ध, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने प्रयोगशाला का किया शुभारंभ

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़, कोरबा | नवंबर 01, 2022

कोरबा | राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में अब जैविक खाद वर्मीकंपोस्ट जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कलेक्टर संजीव झा के मार्गदर्शन में जिले के गोठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता बनाये रखने के लिये वर्मी कम्पोस्ट परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित किया गया है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार 01 नवंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर ने उप संचालक कृषि कार्यालय में स्थापित प्रयोगशाला का शुभारंभ किया।गोठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का त्वरित परिणाम प्राप्त हो सके इस हिसाब से जिले में ही इसकी स्थापना की गई है। जिले में वर्मी कम्पोस्ट परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रारंभ होने से जिले में उत्पादित जैविक खाद नमूनों का शीघ्र विश्लेषण के साथ ही उच्च गुणवत्ता युक्त वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जाएगा।

इस अवसर पर कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष गणराज सिंह कंवर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोदावरी प्रमोद राठौर, प्रेमचंद पटेल, एडीएम विजेंद्र पाटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नूतन कंवर, उप संचालक कृषि अनिल शुक्ला, सहायक संचालक कृषि देवेन्द्र कंवर सहित अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं प्रयोगशाला के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

उप संचालक कृषि अनिल शुक्ला ने बताया कि उच्च गुणवत्ता के वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लिये स्वसहायता समूहों को गोठानों में प्रशिक्षण हेतु लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद परीक्षण के लिए सैंपल पहले रायपुर और बिलासपुर के प्रयोगशालाओं में भेजना पड़ता था लेकिन अब जिले में ही परीक्षण की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जिले में प्रारंभ किये गये इस नवीन वर्मी कम्पोस्ट प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु अब तक 20 नमूने प्राप्त हो चुके हैं, जिनके विश्लेषण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में गोधन न्याय योजना के जरिए किसानों के सशक्तिकरण के लिए लगातार नीतिगत प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए जिले में कुल 279 सक्रिय गोठान कार्य कर रहे हैं।

श्री शुक्ला ने बताया कि जिले के कुल 328 महिला स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी खाद उत्पादन हेतु सतत् रूप से कार्य किया जा रहा है। जिले के गोठानों में योजना के प्रारंभकाल से अब तक 3 लाख 10 हजार किंवटल से अधिक गोबर की खरीदी की जा चुकी है। महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा 83 हजार 296 क्विंटल से अधिक वर्मी खाद का उत्पादन किया गया है जिसमें से 72 हजार 168 क्विंटल से अधिक वर्मी खाद का विक्रय किया जा चुका है।
 

Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This