पाली महोत्सव में शामिल हो घर वापस लौट रहे लोगों से भरी टाटा मैजिक वाहन को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत, 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Must Read

कोरबा | छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के पाली विकासखंड मुख्यालय में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पाली महोत्सव देखकर घर लौट रहे 11 लोगों से भरी टाटा मैजिक वाहन हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के दौरान जहां चालक की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मैजिक वाहन में सवार रहे 8 लोगों को सामान्य चोटें पहुंची हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग ग्राम लैंगा के निवासी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक टाटा मैजिक वाहन को बरबसपुर पेंड्रा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में लिया, जिससे यह दुर्घटना कारित हुई। सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Latest News

बालको के विश ट्री अभियान ने चौथे वर्ष भी बच्चों के सपनों को किया साकार, 25 गांवों के 500 से अधिक बच्चों की इच्छाएं...

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हाल ही में अपने वार्षिक ‘विश...

बालको के विश ट्री अभियान ने चौथे वर्ष भी बच्चों के...

बालकोनगर, (सार्थक दुनिया)। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हाल ही में अपने वार्षिक ‘विश ट्री अभियान’ के चौथे संस्करण...

More Articles Like This