छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, राजधानी में झूम के बरसे बादल

Must Read

रायपुर | छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। इधर राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की माने तो पूरे प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है।
चार दिन की देरी से रायपुर पहुंचा मानसून
प्रदेश में मानसून अधिकांश 15 जून के आसपास पहुंच जाता है। इस बार मानसून के आने में देर हो गई। करीब 4 दिन लेट से मानसून पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार हैं।

अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून पूरे प्रदेश में फैल चुका है। वहीं एक द्रोणिका उत्तर राजस्थान से मणिपुर तक है। इसके प्रभाव अगले दो से तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके असर से प्रदेश में अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

रायपुर में झमाझम बारिश शुरू
राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। करीब 10 बजे के आसपास मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते एक बार फिर से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। दूसरी ओर मानसून आने की खुशी में कई लोग सड़कों पर मौसम का मजा लेते हुए नजर आए।

 

Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This