कांग्रेस के चिंतन शिविर में मिले CM बघेल-सिंहदेव: सम्मेलन हॉल के बाहर खड़े-खड़े करते रहे चर्चा, आज किसी फैसले पर पहुंचेगी पार्टी

Must Read

चिंतन शिविर में नजर आई बघेल-सिंहदेव की केमिस्ट्री। मुख्यमंत्री के सलाहकार भी थे मौजूद।

उदयपुर, (सार्थक दुनिया) | राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के नव चिंतन शिविर का रविवार अंतिम दिन है। सुबह सम्मेलन हॉल के बाहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मुलाकात हुई। दोनों नेता वहीं खड़े-खड़े थोड़ी देर तक बात करते रहे, फिर शिविर की चर्चा में भाग लेने चले गए।
बताया जा रहा है, दोनों नेताओं को अलग-अलग ठहराया गया है। वहीं चर्चा के लिए उनके समूह भी अलग-अलग हैं, ऐसे में उनकी लगातार मुलाकात नहीं हो पा रही है। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अलावा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, विधायक विकास उपाध्याय सहित कई लोग उदयपुर के चिंतन शिविर में पहुंचे हुए हैं।
शिविर के पहले दिन उदयपुर के ताज-अरावली से यह तस्वीर सामने आई थी।

बताया गया है कि कांग्रेस ने इस शिविर के लिए विभिन्न विषयों पर जो 6 समन्वय समितियां बनाई थीं, उसकी रिपोर्ट पर चर्चा के बाद कांग्रेस रविवार को एक अंतिम निर्णय पर पहुंचेगी। इस शिविर के बाद संगठन में सतह से शीर्ष तक की दिशा तय की जाएगी। संगठन इस दिशा में कितना चलता है और चलकर कितनी कामयाबी हासिल करता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल तो प्रदेश संगठन और आम कार्यकर्ता इस शिविर को बड़ी उम्मीदों के साथ देख रहा है।
सोमवार को वापस आएंगे सभी लोग
कांग्रेस का यह चिंतन शिविर रविवार देर शाम तक खत्म हो जाएगा। उसके बाद नेताओं की वापसी का सिलसिला शुरू होगा। यह वापसी भी दिल्ली होकर होगी। कई लोग दिल्ली रुकेंगे। बताया जा रहा है, छत्तीसगढ़ के अधिकतर नेता सोमवार को रायपुर पहुंचेंगे।

 

Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This