अगर आप भी पीते हैं अदरक वाली चाय तो हो जाएं सावधान! सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Must Read

सार्थक दुनिया न्यूज़, रायपुर  | 06, दिसंबर 2022
सर्दियों में कड़क चाय अदरक के बिना अधूरी लगती है। सर्दियों के मौसम में अदरक का प्रयोग बढ़ जाता है। कई सब्जियों में भी अदरक का प्रयोग होता है। वहीं काढ़ा बनाने में भी अदरक का प्रयोग किया जाता है। भारत, चीन और यूरोप में अदरक की सबसे ज्यादा मांग है। सर्दियों में कई लोगों को अदरक वाली चाय पीने की आदत होती है। अदरक की डिमांड बढ़ते ही बाजार में नकली अदरक बिकनी शुरू हो जाती है। यह नकली अदरक आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है। हालांकि देखकर नकली अदरक की पहचान करना मुश्किल होता है। आज हम आपको बताएंगे कि नकली और असली अदरक में कैसे फर्क करें।

अदरक के नाम पर पहाड़ी जड़
अदरक के रूप में पहाड़ी जड़ को कच्ची अदरक बताकर बेचा जाता है। ऐसे में अदरक खरीदने जाएं तो ध्यान रखें कि अदरक की त्वचा पतली हो। आप अदरक के छिलके उतारकर देखें। असली अदरक में नाखून चुभने से उसका छिलका आसानी से उतर जाएगा। इसके साथ ही आपके हाथों में बहुत तेज खुशबू रह जाएगी। अगर अदरक का छिलका बहुत ही कठोर है तो आप  न खरीदें क्योंकि वह नकली है।
           चमकदार दिखने वाली अदरक से भी रहें दूर                                कई लोग मिट्टी लगी हुई अदरक की जगह साफ अदरक खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि आपको अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए क्योंकि यह आपकी सेहत बनाने की जगह उसको बिगाड़ सकती है। दरअसल,आजकल दुकानदार अदरक को साफ करने के लिए एक प्रकार के एसिड का प्रयोग करते हैं। ऐसी अदरक एसिड से धुली होने के कारण दिखने में साफ नजर आती है। लेकिन यह साफ अदरक आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
                 मिट्टी के निशान और खुशबू                                              असली अदरक जमीन के नीचे उगती है इसलिए उसमें मिट्टी लगती रहती है। वहीं नकली अदरक आपको बिल्कुल साफ सुथरी नजर आएगी। इसके अलावा आप सूुंघ कर भी असली और नकली अदरक की पहचान कर सकते हैं। असली अदरक में तेज सुगंध आती है। वहीं नकली अदरक में कोई गंध नहीं होगी।

 

Latest News

दिल्ली हॉफ मैराथन चैलेंज में बालको ने फिर लहराया परचम

बालकोनगर, सार्थक दुनिया न्यूज़                          वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This